देश की खबरें | सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले एक आरोपी के गुरुग्राम से होने का संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीसीटीवी फुटेज में अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोली चलाते दिख रहे दो लोगों में से एक आरोपी के गुरुग्राम से होने का संदेह है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल सीसीटीवी फुटेज में अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोली चलाते दिख रहे दो लोगों में से एक आरोपी के गुरुग्राम से होने का संदेह है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस ने सलमान खान के आवास के बाहर रविवार सुबह मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलीबारी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने अभिनेता के घर से करीब एक किलोमीटर दूर एक मोटरसाइकिल बरामद की है और ऐसा संदेह है कि हमलावरों ने इसका इस्तेमाल किया था।

बांद्रा पुलिस के अधिकारी के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के तहत ‘‘अज्ञात व्यक्ति’’ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं और भाग गए। इसी इमारत में अभिनेता सलमान खान रहते हैं।

दिल्ली पुलिस के एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि संदेह है कि इनमें से एक आरोपी गुरुग्राम से है, जो हरियाणा में हत्या और डकैती की कई घटनाओं में शामिल रहा है तथा मार्च में गुरुग्राम स्थित व्यवसायी सचिन मुंजाल की हत्या के मामले में वांछित है।

विदेश में रहने वाले गैंगस्टर रोहित गोदारा ने एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुंजाल की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल और गोल्डी बराड़ का करीबी सहयोगी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के कुछ घंटों बाद अनमोल बिश्नोई ने एक कथित ऑनलाइन पोस्ट के जरिए घटना की जिम्मेदारी ली और बॉलीवुड अभिनेता को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह एक ‘‘ट्रेलर’’ था।

पिछले वर्ष मार्च में अभिनेता के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर खान को धमकी दी गई थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) समेत अन्य धाराओं में एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

प्राथमिकी प्रशांत गुंजालकर द्वारा बांद्रा पुलिस को दी गई एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, गुंजालकर अक्सर खान के बांद्रा स्थित आवास पर जाते हैं और एक कलाकार प्रबंधन कंपनी चलाते हैं।

पुलिस ने पहले बताया था कि ई-मेल में कहा गया था कि खान ने लॉरेंस बिश्नोई द्वारा एक समाचार चैनल को दिया गया साक्षात्कार देखा होगा और अगर नहीं देखा है तो उन्हें वह देखना चाहिए। ई-मेल में गुंजालकर से कहा गया था कि अगर खान इस मामले को बंद करना चाहते हैं, तो उन्हें गोल्डी भाई से आमने-सामने बात करनी चाहिए।

पुलिस के मुताबिक, उसमें कहा गया था, ‘‘अभी भी समय है, लेकिन अगली बार, झटका देखने को मिलेगा।’’

पुलिस ने बताया था कि जून 2022 में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक हस्तलिखित पत्र के जरिए खान को धमकी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू