देश की खबरें | अमृतपाल के पिता ने अपने बेटे की हिरासत बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेल में बंद कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत अपने बेटे की हिरासत बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार की रविवार को आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल को सलाखों के पीछे रखना चाहती है क्योंकि वह उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में ‘‘खतरा’’ मानती है।

चंडीगढ़, 20 अप्रैल जेल में बंद कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत अपने बेटे की हिरासत बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) नीत पंजाब सरकार की रविवार को आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल को सलाखों के पीछे रखना चाहती है क्योंकि वह उन्हें राजनीतिक क्षेत्र में ‘‘खतरा’’ मानती है।

तरसेम की यह प्रतिक्रिया पंजाब सरकार द्वारा एनएसए के तहत अमृतपाल की हिरासत को एक और साल के लिए बढ़ाए जाने के बाद आई है।

अमृतपाल (32) असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। 23 अप्रैल, 2023 को गिरफ्तार किए जाने के बाद से उसे एनएसए के तहत हिरासत में रखा गया है।

अमृतसर में मीडिया से बातचीत में तरसेम ने अमृतपाल की हिरासत अवधि बढ़ाए जाने की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने ‘‘सभी नियमों को ताक पर रख दिया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि अमृतपाल को तीसरी बार एनएसए के तहत हिरासत में लेना ‘‘लोकतंत्र पर धब्बा’’ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने एनएसए के तहत अमृतपाल की हिरासत का नया आदेश जारी करने में केंद्र के साथ मिलीभगत की है। अमृतपाल की हिरासत अवधि बढ़ाने के पंजाब सरकार के कदम के बारे में पूछे जाने पर तरसेम ने कहा कि उनके बेटे के राजनीति में आने से आप सरकार को ‘‘खतरा’’ महसूस हो रहा है।

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले अमृतपाल खडूर साहिब से निर्वाचित हुए थे।

तरसेम ने आरोप लगाया, ‘‘अमृतपाल का राजनीति में आना उनके लिए खतरा बन गया है। उसने (अमृतपाल) एक राजनीतिक पार्टी बनाई। बैसाखी पर (बठिंडा में) आयोजित एक सम्मेलन में बड़ी भीड़ जुटी थी। उनमें अमृतपाल का सामना करने की हिम्मत नहीं है, इसीलिए वे उसे सलाखों के पीछे रखना चाहते हैं।’’

तरसेम ने कहा कि अमृतपाल ने चुनाव लड़ा था और वह लोगों के मुद्दे उठाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है।

जनवरी में, कट्टरपंथी नेताओं और अमृतपाल के समर्थकों ने माघी मेले के अवसर पर एक नया क्षेत्रीय राजनीतिक संगठन ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ का गठन किया था।

अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रस्ताव के बाद, अमृतसर जिला मजिस्ट्रेट ने 17 अप्रैल को अमृतपाल की हिरासत का नया आदेश जारी किया। आदेश में कहा गया है, ‘‘मैं इस बात से पूरी तरह संतुष्ट हूं कि आप (अमृतपाल) हिरासत से रिहा होने पर नुकसानदेह गतिविधियों में लिप्त होकर राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए गंभीर और आसन्न खतरा होंगे।’’

आदेश में कहा गया, ‘‘इसलिए, यह निर्देश देने के लिए एक नया आदेश जारी करना आवश्यक है कि आपकी हिरासत की वर्तमान अवधि समाप्त होने के बाद 23 अप्रैल, 2025 को आपको फिर से हिरासत में लिया जाए, ताकि आपको राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नुकसानदेह तरीके से कार्य करने से रोका जा सके।’’

‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल को उसके नौ साथियों के साथ 2023 में एनएसए के तहत जेल में डाल दिया गया था। एक महीने से अधिक समय तक तलाशी के बाद 23 अप्रैल, 2023 को अमृतपाल को मोगा के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\