एजेंसी न्यूज
बाहर फंसे सभी प्रवासी मजदूरों को वापस ला रही है बिहार सरकार : नीतीश
Bhashaएक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, कुमार ने प्रवासी मजदूरों को आश्वासन दिया कि वे विचलित नहीं हो, धैर्य रखें और सुरक्षित रहें क्योंकि राज्य सरकार उन्हें राज्य में वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
रेलवे ने एक मई से 1,300 श्रमिक विशेष ट्रेनें चलाई, 17 लाख से अधिक प्रवासियों को घर पहुंचाया
Bhashaरेलवे ने कहा कि पिछले तीन दिन के दौरान रोजाना करीब दो लाख से अधिक लोगों को पहुंचाया गया। आने वाले दिनों में यह बढ़ कर प्रतिदिन तीन लाख यात्री होने की उम्मीद है।
दिल्ली में सोमवार से और आर्थिक गतिविधियां दिखाई देंगी, शहर रेड जोन से बाहर आने की तैयारी में
Bhashaलॉकडाउन के तीसरे चरण के अंतिम दिन रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पाबंदियों में ढील के संबंध में विस्तृत योजना सोमवार को घोषित की जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि केंद्र के लॉकडाउन के चौथे चरण को लेकर जारी ताजा दिशानिर्देश काफी हद तक दिल्ली सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप हैं।
ई-वाणिज्य कंपनियां सोमवार से सेवाएं शुरू करने के लिए तैयार, राज्यों के दिशानिर्देशों का इंतजार
Bhashaगृह मंत्रालय ने 31 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के चौथे चरण में विशेष तौर पर प्रतिबंधित गतिविधियों को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियां खोलने की अनुमति दे दी है।
Cyclone Amphan: चक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने कसी कमर, NDRF तैनात
Bhashaएनडीआरएफ के महानिदेशक एस एन प्रधान ने नयी दिल्ली में कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रविवार सुबह की एक रिपोर्ट के अनुसार चक्रवात ‘अम्फान’ बंगाल की खाड़ी में एक प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रहा है और संभवत: अगले 24 घंटों में यह अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।
लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया गया,कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर अंतरराज्यीय बसों की इजाजत
Bhashaकेंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लॉकडाउन 4.0 के जारी नये दिशानिर्देशों में आर्थिक गतिविधि को बढ़ाने के लिए 31 मई तक और रियायतें दी गयी हैं, जिनमें मॉल को छोड़ कर बाजारों में नाई की दुकानों, सैलून और स्पा समेत अन्य दुकानों को अलग-अलग समय पर खोलने की अनुमति दी गयी है। ई-कॉमर्स कंपनियों को भी सभी वस्तुओं की घरों तक आपूर्ति की अनुमति दे दी गयी है, जिनमें वे वस्तुएं भी शामिल हैं जो आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में नहीं आतीं।
लॉकडाउन 4.0 से पहले दिल्ली सरकार ने कोविड-19 संक्रमित मरीजों के शव के निपटारे के लिए एसओपी किया जारी
Bhashaदिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 19 और लोगों की मौत हुई है और इसके 422 नये मामले सामने आये है. राजधानी में मृतकों की कुल संख्या 148 हो गई है और संक्रमण के मामलों की संख्या 9,755 हो गई है.
लॉकडाउन 4.0 के लिए राज्यों को मिले ज्यादा अधिकार, केंद्र ने बताया रेड-ऑरेंज और ग्रीन जोन घोषित करने का मानदंड
Bhashaमंत्रालय ने किसी भी स्थान को निषिद्ध क्षेत्र या ‘बफर जोन’ घोषित करने के लिए मानदंड तय किए हैं और उन क्षेत्रों में संक्रमण प्रसार के चेन को तोड़ने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी बताया है।
श्रमिकों का पैदल घर जाना मार्मिक, झकझोर देने वाला : गहलोत
Bhashaमुख्यमंत्री ने रविवार को लॉकडाउन के चौथे चरण की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारियों को पैदल चलने वाले श्रमिकों के लिये रोडवेज को बसें तैयार रखने के निर्देश दिये।
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले, कुल संख्या 81 पहुंची
Bhashaवहीं देश भर में लॉकडाउन 4.0, 31 मई तक लागू होने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य में पहले से लागू कर्फ्यू 31 मई तक जारी रहेगा।
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2347 नये मरीज सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 33,053 हुई
Bhashaविभाग के अधिकारी ने बताया कि रविवार को कोरोना वायरस से 63 लोगों की मौत हुई जिनमें से 38 मौतें अकेले मुंबई में हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,198 हो गई है।
लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कांग्रेस नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Bhashaपुलिस ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली थी कि कुमार उत्तर प्रदेश सीमा के नजदीक गाजीपुर गए थे और प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश और बिहार स्थित उनके पैतृक गांवों तक पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था करने का भरोसा दिया था।
प्रवासी संकट पर सीतारमण के बयानों की पंजाब के मुख्यमंत्री ने आलोचना की
Bhashaएक आधिकारिक बयान में यहां बताया गया कि सिंह ने केंद्र और राज्यों की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों पर प्रवासी संकट को बढ़ाने और इस तरह के गंभीर मुद्दे के राजनीतिकरण के आरोप लगाए थे।
हरियाणा में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 910 हुई
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से सटे फरीदाबाद में ही अबतक सबसे अधिक छह मौतें कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई हैं। वहीं तीन लोगों की मौत पानीपत में, दो की अंबाला और सोनीपत में, रोहतक और करनाल में एक-एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई है।
लॉकडाउन 4.0 : सशर्त बस संचालन की अनुमति, 31 मई तक बंद रहेंगी मेट्रो ट्रेन, उड़ान सेवाएं
Bhashaकेन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन के चौथे के लिए जारी दिशा-निर्देश के अनुसार देश भर में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी, स्कूल, मॉल, रेस्तरां बंद रहेंगे, विमान और मेट्रो ट्रेनों का परिचालन भी 31 मई तक बंद रहेगा।
अधिकारी: इजराइल में चीनी राजदूत घर में मृत पाए गए
Bhashaकोरोना वायरस वैश्विक महामारी संकट के बीच डू वेई (58) को फरवरी में इजराइल में चीन का राजदूत नियुक्त किया गया था। वह पहले यूक्रेन में चीन के राजदूत थे।
हिमाचल में 31 मई तक कर्फ्यू : मुख्यमंत्री ने कहा, प्रवासियों के लौटने से बढ़ सकते हैं मामले
Bhashaमुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को यह घोषणा केंद्र द्वारा लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के बाद की। राज्य सरकार ने 24 मार्च को कर्फ्यू लगाया था।
सभी निर्धारित व्यावसायिक यात्री उड़ानें 31 मई तक स्थगित
Bhashaनागर विमानन महानिदेशालय ने कहा, ‘‘आने वाले समय में विदेशी और घरेलू एअरलाइनों को उड़ान शुरू करने के बारे में सूचित कर दिया जाएगा।’’
इज़राइल में नेतन्याहू के नेतृत्व में सरकार ने शपथ ली
Bhashaनेसेट (इज़राइली संसद) में नयी सरकार के विश्वास मत के दौरान पक्ष में 73 वोट पड़े जबकि विपक्ष में 46 मत।
समय पर पूरी हो भर्तियां: अशोक गहलोत
Bhashaउन्होंने कहा कि जो भर्तियां न्यायालयों में लंबित हैं, उनमें प्रभावी पैरवी कर ऎसे प्रयास करें जिससे लंबित भर्ती प्रक्रिया पुनः शुरू हो सके।