Israel Hamas War: गाजा के मुख्य अस्पताल में शेष बचे मरीजों में 32 बच्चों की हालत गंभीर- संयुक्त राष्ट्र दल

उन्होंने बताया कि बच्चों के घावों में गंभीर संक्रमण तथा रीढ़ की हड्डी में चोट जैसी समस्याएं हैं, जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं. अभियान का नेतृत्व कर रहे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि शनिवार सुबह करीब 2,500 विस्थापित लोगों, मरीजों और चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा अस्पताल परिसर छोड़े जाने के बाद उन्होंने शिफा अस्पताल का दौरा किया.

Israel-Hamas War | Photo: X

उन्होंने बताया कि बच्चों के घावों में गंभीर संक्रमण तथा रीढ़ की हड्डी में चोट जैसी समस्याएं हैं, जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं. अभियान का नेतृत्व कर रहे विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि शनिवार सुबह करीब 2,500 विस्थापित लोगों, मरीजों और चिकित्सा कर्मचारियों द्वारा अस्पताल परिसर छोड़े जाने के बाद उन्होंने शिफा अस्पताल का दौरा किया. एजेंसी ने शिफा अस्पताल को 'मृत्यु क्षेत्र' बताते हुए कहा, ‘‘जिन मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों से उन्होंने बात की, वे लोग अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे तथा उन्होंने वहां से निकलने की गुहार लगाई.’’ एजेंसी ने कहा है कि आगामी दिनों में और अधिक टीम मरीजों को दक्षिणी गाजा में ले जाने की कोशिश करने के लिए शिफा पहुंचने का प्रयास करेंगी.

इजराइली सेना का आरोप है कि हमास के चरमपंथियों ने गाजा के शिफा अस्पताल में कमांड सेंटर स्थापित किया है, जिसकी वो तलाश कर रहे हैं. हालांकि, हमास और अस्पताल के कर्मचारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया. इजराइल का मानना है कि शनिवार को मरीजों ने अस्पताल से स्वैच्छिक रूप से सामूहिक प्रस्थान किया था. हालांकि, वहां से निकलने वाले लोगों ने इसे जबरन पलायन बताया. महमूद अबू औफ ने अस्पताल से निकलने के बाद एपी को बताया, ‘‘हम बंदूक के बल पर वहां से निकले. टैंक और स्नाइपर अंदर और बाहर हर जगह थे. इजराइली सेना ने तीन लोगों को अपनी हिरासत में लिया.’’ उत्तरी गाजा के अलावा शहरी जबालिया शरणार्थी शिविर में दर्जनों लोग मारे गए. प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि इजराइल के हमले में लोगों की मौत हुई है. यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: इज़राइल ने युुद्ध के बाद गाजा का नियंत्रण फिलिस्तीनी प्राधिकरण को देने के अमेरिकी सुझाव को किया खारिज

जीवित बचे घायल अहमद राडवान और यासीन शरीफ ने कहा, इसने शिविर के फखौरा स्कूल में बड़े पैमाने पर हमला किया. राडवान ने एपी को बताया कि वहां के “दृश्य भयावह थे. महिलाओं और बच्चों की लाशें जमीन पर थीं. अन्य लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे.’’ एपी द्वारा स्थानीय अस्पतालों से ली गई तस्वीरों में खून से सनी चादरों में लिपटे 20 से अधिक शव दिखाई दे रहे हैं. इजराइली सेना ने सोशल मीडिया पर अरबी में किए गए पोस्ट में जबालिया और आसपास के लोगों को इलाका छोड़ने की चेतीवनी दी थी. इजराइली सेना ने कहा था कि उसके सैनिक चरमपंथियों को खत्म करने के उद्देश्य से क्षेत्र में सक्रिय हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड