जरुरी जानकारी | अमिताव मुखर्जी एनएमडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की लौह अयस्क खनन कंपनी एनएमडीसी ने बृहस्पतिवार को अमिताव मुखर्जी को अपना नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त करने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, छह मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की लौह अयस्क खनन कंपनी एनएमडीसी ने बृहस्पतिवार को अमिताव मुखर्जी को अपना नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त करने की घोषणा की।

मुखर्जी अबतक कंपनी के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

एनएमडीसी ने एक नियामकीय सूचना में एक्सचेंज को बताया कि अमिताव मुखर्जी को कंपनी के बोर्ड में सीएमडी के रूप में नियुक्त किया गया है। वह पदभार ग्रहण करने की तिथि यानी छह मार्च, 2025 से लेकर अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि यानी 29 फरवरी, 2028 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, पद पर बने रहेंगे।

नवंबर, 2018 में एनएमडीसी में निदेशक (वित्त) के रूप में शामिल होने के बाद, उन्होंने मार्च, 2023 से सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार संभाला। कंपनी ने कहा कि मुखर्जी एनएमडीसी स्टील लिमिटेड और लीगेसी आयरन ओर लिमिटेड के चेयरमैन भी हैं।

लागत लेखाकार और भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) के 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मुखर्जी ने भारत सरकार में विभिन्न प्रमुख भूमिकाओं में काम किया है, और देश के औद्योगिक और आर्थिक विकास में योगदान दिया है।

उनके नेतृत्व में, एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 4.5 करोड़ टन उत्पादन को पार करने वाली भारत की पहली लौह अयस्क खनन कंपनी बनने का ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ में एनएमडीसी स्टील प्लांट के चालू होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में, कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में सोने के खनन में प्रगति की है और वैश्विक खनन महाशक्ति बनने की दिशा में एक दूरदर्शी अंतरराष्ट्रीय विस्तार खाका तैयार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\