देश की खबरें | अमित शाह का असम और मिजोरम का तीन दिवसीय दौरा संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम और मिजोरम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न करने के बाद रविवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

गुवाहाटी, 16 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम और मिजोरम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न करने के बाद रविवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, उनके कैबिनेट सहयोगियों और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाह को विदा किया।

शाह शुक्रवार को जोरहाट पहुंचे थे और असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी में रात्रि विश्राम किया था।

केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को मिजोरम के आइजोल के लिए रवाना होने से पहले गोलाघाट में पुनर्निर्मित लचित बरफुकन पुलिस अकादमी का उद्घाटन किया और इसकी आवास परियोजना के दूसरे चरण की आधारशिला रखी थी।

मिजोरम में, उन्होंने राज्य की राजधानी आइजोल से असम राइफल्स प्रतिष्ठान को लगभग 15 किलोमीटर दूर जोखावसांग में स्थानांतरित करने के लिए आयोजित एक समारोह में भाग लिया।

आइजोल में रात्रि विश्राम के बाद शाह रविवार सुबह गुवाहाटी लौटे और कोकराझार में ‘ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन’ (एबीएसयू) के 57वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now