देश की खबरें | अमित शाह 14 जनवरी से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे, मकर संक्रांति उत्सव में हिस्सा लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जनवरी से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्धघाटन करेंगे तथा मकर संक्रांति उत्सव में भाग लेंगे। गांधीनगर सीट से लोकसभा सदस्य शाह 14 जनवरी को अहमदाबाद शहर के थलतेज, रानिप और साबरमती इलाकों में लोगों के साथ पतंग उड़ाएंगे।

अहमदाबाद, 13 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 जनवरी से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्धघाटन करेंगे तथा मकर संक्रांति उत्सव में भाग लेंगे। गांधीनगर सीट से लोकसभा सदस्य शाह 14 जनवरी को अहमदाबाद शहर के थलतेज, रानिप और साबरमती इलाकों में लोगों के साथ पतंग उड़ाएंगे।

मकर संक्रांति उत्सव को गुजरात में उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है।

गृह मंत्रालय ने विज्ञप्ति में बताया, ‘‘अमित शाह दिन के समय गुजरात पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा बनाए जा रहे घाटलोडिया क्षेत्र में एक नये थाना परिसर और 920 अपार्टमेंट की आधारशिला रखेंगे। 15 जनवरी को शाह अंबोद गांव के पास साबरमती नदी पर एक बैराज की आधारशिला रखेंगे। उसी स्थान से वह गांधीनगर के मनसा में एक सर्किट हाउस का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।”

विज्ञप्ति के मुताबिक, “बाद में वह (शाह) साणंद को कलोल से जोड़ने वाली दो लेन सड़क को चार लेन सड़क में बदलने की परियोजना की आधारशिला रखेंगे। दोपहर में शाह कलोल तालुका केलावनी मंडल में एक शैक्षणिक संस्थान के परिसर के सभागार का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करेंगे।”

विज्ञप्ति में बताया गया कि शाम को शाह गांधीनगर के सैज गांव के पास एक रेलवे अंडरब्रिज और शहर के बोपल इलाके में कृष्णा शाल्बी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

यह अस्पताल गुजरात का पहला बोन बैंक हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, “शाह 16 जनवरी को मेहसाणा जिले के वडनगर का दौरा करेंगे और संग्रहालय तथा खेल परिसर सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह साइंस कॉलेज में एक जन सभा को संबोधित करेंगे तथा वडनगर में हटकेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे। बाद में शाह मेहसाणा में गणपत विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।”

विज्ञप्ति में बताया गया कि शाम को शाह अहमदाबाद के सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के लिए ‘फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार