देश की खबरें | अमित शाह 12 मार्च को हैदराबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में होने वाले आम चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार 12 मार्च को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 11 मार्च देश में होने वाले आम चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार 12 मार्च को यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शाह सुबह ऐतिहासिक चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर में दर्शन और प्रार्थना करने के बाद भाजपा के सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकर्ताओं और सहानुभूति रखने वालों की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री एवं भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य के लक्ष्मण सहित अन्य लोग बैठक में भाग लेंगे।

पिछले साल 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव के बाद शाह का राज्य में यह दूसरा दौरा है।

पार्टी सूत्रों ने कहा था कि पिछले साल 28 दिसंबर को यात्रा के दौरान, वरिष्ठ भाजपा नेता ने आगामी लोकसभा चुनावों में तेलंगाना में पार्टी के लिए कम से कम 10 सीटें जीतने और 35 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखा था।

तेलंगाना में 2019 में हुये चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 17 सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट