देश की खबरें | अमित शाह ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार आतंकवादियों के समूल नाश के लिए कृतसंकल्पित है तथा सरकार ने आतंकवाद को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति अपनाई है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मैं 2019 में आज के दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और पूरा विश्व इसके खिलाफ एकजुट है।

शाह ने कहा, ‘‘ चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के साथ उनके समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है।’’

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाते हुए हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

इसके कुछ दिनों बाद भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के अंदर में आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर बमबारी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\