पुणे, 25 जुलाई महाराष्ट्र के पुणे में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी को श्रद्धांजलि दी।
आरएसएस के संयुक्त महासचिव रहे देवी का 81 वर्ष की आयु में सोमवार को बेंगलुरु के अस्पताल में निधन हो गया था।
देवी के पार्थिव शरीर को पुणे शहर में आरएसएस के मोतीबाग कार्यालय में 'दर्शन' के लिए रखा गया है।
उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को यहां वैकुंठ श्मशान में किया जाएगा।
आरएसएस प्रचारक को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार भी मौजूद रहे।
आरएसएस के एक पदाधिकारी ने पहले बताया था कि महाराष्ट्र के सोलापुर की करमाला तहसील में जन्मे देवी का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को बेंगलुरु के राष्ट्रोत्थान अस्पताल में निधन हो गया।
एम.कॉम के बाद उन्होंने पुणे से एलएलबी की डिग्री हासिल की।
देवी ने भाजपा और आरएसएस के शीर्ष नेताओं में नेतृत्व कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
देवी ने आरएसएस के संयुक्त महासचिव और आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के संगठन सचिव के रूप में भी कार्य किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY