खेल की खबरें | अमित पंघाल, आकाश स्ट्रैंड्जा मुक्केबाजी के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल, राष्ट्रीय चैंपियन आकाश और अभिमन्यु लौरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां 75वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सोफिया (बुल्गारिया), सात फरवरी राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल, राष्ट्रीय चैंपियन आकाश और अभिमन्यु लौरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को यहां 75वें स्ट्रैंड्जा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

अमित ने 51 किग्रा भार वर्ग में यूक्रेन के रुडिक मैक्सीम के खिलाफ शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया और 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला शुक्रवार को मंगोलिया के एल्डारखिशिग बटुल्गा से होगा।

आकाश (71 किग्रा) को हालांकि फ्रांस के ट्राओरे माकन की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज ने पहले दो राउंड में अच्छा खेल दिखाया था जिसके दम पर वह 3-1 से जीत दर्ज करने में सफल रहे। उनका अगला मुकाबला शुक्रवार को आयरलैंड के मैकीवर यूजीन से होगा।

अभिमन्यु (80 किग्रा) ने फ्रांस के मोनी राफेल के खिलाफ अपनी पहुंच का अच्छा फायदा उठाया और करारे मुक्के जमाए जिनका उनके प्रतिद्वंद्वी के पास कोई जवाब नहीं था। हरियाणा के इस मुक्केबाज ने 5-0 के अंतर से जीत हासिल की। वह शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में चीन के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तुओहेटेरबीके तंगलातिहान से भिड़ेंगे।

क्वार्टर फाइनल के मुकाबले गुरुवार से शुरू हो जाएंगे जिसमें महिला वर्ग में निखत जरीन (50 किग्रा) का मुकाबला फ्रांस की लखदिरी वासिला से, साक्षी (57 किग्रा) का उज्बेकिस्तान की मामाजोनोवा खुमोराबोनू से और अरुंधति चौधरी (66 किग्रा) का सर्बिया की माटोविच मिलिना से होगा।

जुगनू (86 किग्रा) और सागर (92 किग्रा से अधिक) क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के क्रमशः जालोलोव समंदर और ज़ोकिरोव जखोंगिर से भिड़ेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\