देश की खबरें | श्रीकृष्ण जन्मभूमि के 13.37 एकड़ जमीन मामले में अमीन आयोग की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाकुर केशवदेव की ओर से दाखिल किए गए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक का दावा करने वाले अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और अन्य ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत से शाही ईदगाह से तथ्य जुटाने के लिए अमीन आयोग बनाने की अपील की है।

मथुरा, 10 फरवरी ठाकुर केशवदेव की ओर से दाखिल किए गए श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक का दावा करने वाले अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह और अन्य ने सोमवार को एक स्थानीय अदालत से शाही ईदगाह से तथ्य जुटाने के लिए अमीन आयोग बनाने की अपील की है।

उन्होंने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सप्तम) की अदालत में इस संबंध में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया जिस पर फैसला 19 फरवरी को सुनाया जाएगा।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर ने बताया, गत वर्ष 23 दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह और एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी ने सिविल जज (प्रवर वर्ग) की अदालत में वाद दाखिल किया था। अदालत ने इसे उसी दिन दर्ज कर सुनवाई की। इस मामले में 19 फरवरी को सुनवाई होनी थी, लेकिन सोमवार को वादीगण एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह व अन्य अचानक अदालत पहुंचे।

उन्होंने सीनियर सिविल जज की अनुपस्थिति में सुनवाई कोर्ट एडीजे (सप्तम) के न्यायाधिकारी प्रमोद कुमार को प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने मांग की कि यह चूंकि संपत्ति का विवाद है, अतः इस विवाद में तथ्य जुटाने के लिए अमीन कमीशन टीम को मौके पर भेजा जाए। अदालत में अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखा। अदालत ने निर्णय के लिए 19 फरवरी तय कर दी।

वादीगणों का कहना था कि हमारी अमीन कमीशन बनाने की मांग इसलिए है कि आज भी शाही ईदगाह में वह अवशेष बाकी हैं, जो वहां पर मंदिर होने का प्रमाण देते हैं। दीवारों पर श्रीकृष्ण तथा उनसे संबंधित कुछ पच्चीकारी (चित्र) आदि चिह्न आज भी मौजूद हैं। अमीन कमीशन से केस के लिए तथ्य जुटाने में आसानी होगी।

महेंद्र प्रताप सिंह के अलावा चार फरवरी को ठाकुर केशवदेव मंदिर के सेवायत पवन कुमार शास्त्री का मामला भी अदालत में दर्ज हो चुका है। उनके द्वारा भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित कटरा केशवदेव की 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक का दावा किया गया है।

सं राजकुमार

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 1st T20I Scorecard: सिडनी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Key Players To Watch Out: टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Pitch Report: कोलंबो में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की चलेगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\