विदेश की खबरें | अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने शांति की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद देशभर में भड़के हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर लोगों से कर्फ्यू का पालन करने, रास्तों से हटने और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने की अपील की।

वाशिंगटन, तीन जून अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प ने अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद देशभर में भड़के हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर लोगों से कर्फ्यू का पालन करने, रास्तों से हटने और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने की अपील की।

मेलानिया ने मंगलवार को कहा, ‘‘रात होने के साथ ही मैं सभी नागरिकों से कर्फ्यू का पालन करने, रास्तों से हटने और अपने प्रियजनों के साथ वक्त बिताने के लिए घरों के भीतर रहने का अनुरोध करती हूं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ आया अमेरिका, अगले हफ्ते भेजेगा 100 वेंटीलेटर्स.

प्रथम महिला ने ट्वीट किया, ‘‘सभी शहर, समुदाय और नागरिक सुरक्षित रहने के हकदार हैं और यह तभी हो सकता है जब हम शांति के लिए मिलकर काम करें।’’

इससे एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि वह ‘‘अपने देश और समुदायों को नुकसान पहुंचते’’ हुए देखकर दुखी हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus का असर: ब्रिटेन ने बदले Sex के नियम, अब इनके साथ नहीं बना सकेंगे संबंध.

मेलानिया ट्रम्प ने एक ट्वीट कर हर किसी से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने और एक-दूसरे की देखभाल करने तथा इस महान देश में शांति कायम करने पर ध्यान केंद्रित करने का लोगों से आग्रह किया ।

एक ट्वीट में उन्होंने अमेरिकियों से अपने प्रदर्शन के दौरान उग्र रूप न लेने की भी अपील की ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की इजाजत है लेकिन हिंसा की कोई जगह नहीं है। मैंने कोविड-19 के दौरान अपने नागरिकों को एकजुट और एक-दूसरे की देखभाल करते देखा है और अब हम रुक नहीं सकते।’’

मेलानिया ने कहा, ‘‘जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवदेनाएं हैं। एक देश के तौर पर चलिए शांति और प्रार्थना पर ध्यान केंद्रित करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\