विदेश की खबरें | लश्कर में शामिल होने की योजना बनाने पर अमेरिकी को 15 वर्ष का कारावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्यूयार्क के एक व्यक्ति को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का मंसूबा रखने के जुर्म में 15 साल कारावास की सजा सुनाई गई है।

न्यूयार्क (अमेरिका), 12 अगस्त न्यूयार्क के एक व्यक्ति को पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल होने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने का मंसूबा रखने के जुर्म में 15 साल कारावास की सजा सुनाई गई है।

इसके अलावा, आतंकवादी संगठन को मदद मुहैया कराने की कोशिश करने के कारण उसकी सजा पूरी होने के बाद भी उस पर आजीवन नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को बाइडेन ने बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार.

न्याय मंत्रालय ने बताया कि जीसस विलफ्रेडो एनकानार्सियॉन (30) को 2008 में नवंबर में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले समेत कई हाई प्रोफाइल हमले करने वाले लश्कर को मदद मुहैया कराने की कोशिश के मामले में 15 साल कारावास की सजा सुनाई गई है।

इसके अलावा एनकानार्सियॉन पर रिहाई के बाद भी नजर रखी जाएगी।

यह भी पढ़े | नए COVID-19 वैक्सीन की प्री-क्वालिफिकेशन को लेकर रूस के संपर्क में WHO: प्रवक्ता.

एनकानार्सियॉन ने अमेरिका के डिस्ट्रिक्ट जज रोनी अब्राम्स के सामने इस साल जनवरी में अपना अपराध स्वीकार किया था।

न्यूयार्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी औड्रे स्ट्रास ने कहा कि एनकानार्सियॉन की विदेश जाने, लश्कर में शामिल होने एवं प्रशिक्षण लेने और आतंकवादी संगठन की ओर से गोलीबारी, बमबारी और लोगों के सिर काटने जैसे काम करने की मंशा थी। आपराधिक शिकायत और अभियोग के अनुसार एनकानार्सियॉन ने नवंबर 2018 में एक समूह के साथ ऑनलाइन बातचीत के दौरान आतंकवादी संगठन में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी।

चैट में एक अन्य व्यक्ति ने एनकानार्सियॉन को एक ऐसे व्यक्ति से मिलाया, जो गुप्त रूप से एफबीआई का एक कर्मी था। एनकानार्सियॉन ने इस व्यक्ति से बातचीत के दौरान कई बार बताया कि वह लश्कर का समर्थन करता है और उससे जुड़ना चाहता है।

उसने कहा था कि वह ‘‘अल्लाह के नाम पर मर भी सकता है और मार भी सकता है’’।

उसने कहा था, ‘‘मैं मारना चाहता हूं। मैं लोगों के सिर काटना चाहता हूं। मैं गोली मारना चाहता हूं।’’

एनकानार्सियॉन ने कहा था कि वह अमेरिका में आतंकवादी हमले करना चाहता है, लेकिन उसके पास इसके लिए ‘‘मार्ग दर्शन’’ और ‘‘बंदूकें’’ नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\