विदेश की खबरें | मंत्री एलेक्स अजार के नेतृत्व में दशकों बाद ताइवन के दौरे पर पहुंचा अमेरिकी दल

अमेरिका और ताइवान के बीच 1979 में औपचारिक द्विपक्षीय संबंध समाप्त होने के बाद से किसी अमेरिकी कैबिनेट मंत्री की यह पहली यात्रा है।

चीन पहले ही अजार की यात्रा के मद्देनजर अपना विरोध जता चुका है। साथ ही चीन ने इस यात्रा को ताइवान से किसी तरह का आधिकारिक संबंध नहीं रखने की अमेरिकी प्रतिबद्धता के प्रति ''विश्वासघात'' करार दिया।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: 12 अगस्‍त को दुनिया का पहला कोरोना वायरस वैक्‍सीन रजिस्टर करवाने को तैयार रूस.

चीन ताइवान पर अपना दावा जताता रहा है।

कोरोना वायरस से निपटने के लिए समन्वय स्थापित करने के मद्देनजर अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान अजार इस द्वीप की राष्ट्रपति साई इंग-वेन और स्वास्थ्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान-चीन और CPEC के खिलाफ बलूचिस्तान व सिंधी नागरिक हुए एकजुट, लड़ रहे हैं आजादी की लड़ाई.

वायरस का केंद्र रहे चीन से बेहद करीब स्थित होने के बावजूद इस द्वीप में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 500 से भी कम रहे और इस घातक वायरस से सात लोगों की मौत हुई।

ऐसे में ताइवान सरकार की स्वास्थ्य प्रणाली को इसका श्रेय जाता है।

अजार के कार्यालय ने कहा कि वह कोविड-19, वैश्विक स्वास्थ्य और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति एवं प्रौद्योगिकी के संबंध में ताइवान की भूमिका को लेकर चर्चा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)