विदेश की खबरें | जर्मनी से अपने कुछ सैनिकों को पोलैंड भेजेगा अमेरिका : ट्रम्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि जर्मनी में मौजूद अमेरिकी सैनिकों में से कुछ को पोलैंड भेजा जाएगा।

वाशिंगटन, 25 जून अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि जर्मनी में मौजूद अमेरिकी सैनिकों में से कुछ को पोलैंड भेजा जाएगा।

ट्रम्प ने पिछले सप्ताह कहा था कि अमेरिका जर्मनी में मौजूद अपने 52,000 सैनिकों की संख्या घटाकर 25,000 करेगा।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर WHO की चेतावनी, कहा- अगले हफ्ते तक कोविड-19 के मामले बढ़कर 1 करोड़ हो सकते हैं.

अमेरिकी यात्रा पर आए पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा के साथ व्हाइट हाउस रोज़ गोर्डन में एक संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प ने कहा, ‘‘हम संभवत: जर्मनी से सैनिकों को पोलैंड भेजेंगे।’’

ट्रम्प ने जर्मनी में अमेरिकी सैनिकों की संख्या घटाने के सवाल पर ही यह जवाब दिया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान को लश्कर और जैश पर नकेल नहीं कसने की मिली सजा, FATF ने 'ग्रे लिस्ट' में बरकरार रखा.

ट्रम्प ने कहा, ‘‘उन्होंने (पोलैंड ने) हमसे पूछा है कि क्या हम अतिरिक्त सैनिक भेज सकते हैं। वे इसके लिए भुगतान करेंगे। वे अतिरिक्त सैनिक भेजने के लिए भी भुगतान करेंगे। हम संभवत: जर्मनी से सैनिकों को पोलैंड भेजेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम जर्मनी में अपने सैनिकों की संख्या घटाकर 25,000 करने वाले हैं। अभी हमारे वहां 52,000 सैनिक हैं, जिन्हें घटाकर हम 25,000 करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनमें से कुछ देश लौटेंगे और कुछ अन्य स्थानों पर जाएंगे। उन अन्य स्थानों में से एक पोलैंड है। बाकी स्थान यूरोप में हैं।’’

एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि इस फैसले से रूस को बहुत कड़ा संदेश जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘जर्मनी पाइपलाइन से रूस से ऊर्जा खरीदने के लिए अरबों डॉलर का भुगतान कर रहा है। आप रूस को अरबों डॉलर दे रहे हैं और फिर हमसे रूस से अपनी रक्षा करने की उम्मीद करते हैं? इसलिए मुझे लगता है कि यह बहुत बुरा है...मुझे लगता है कि जर्मनी के लोग भी इससे काफी नाखुश हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\