विदेश की खबरें | यूक्रेन को और हथियार भेजेगा अमेरिका: ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उनका यह बयान ‘पेंटागन’ (अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय) द्वारा पिछले सप्ताह की गई घोषणा के बाद उनके अचानक बदले रुख को दर्शाता है। ‘पेंटागन’ ने कहा था कि वह यूक्रेन को हवाई हमलों से बचाव करने वालीं मिसाइलें, सटीक निशाना लगाने वालीं तोपें जैसे कुछ हथियार भेजना फिलहाल रोक रहा है। यह आदेश इसलिए दिया गया था क्योंकि अमेरिका इस बात को लेकर चिंतित है कि उसके अपने हथियारों का भंडार बहुत कम हो गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उनका यह बयान ‘पेंटागन’ (अमेरिका के रक्षा मंत्रालय का मुख्यालय) द्वारा पिछले सप्ताह की गई घोषणा के बाद उनके अचानक बदले रुख को दर्शाता है। ‘पेंटागन’ ने कहा था कि वह यूक्रेन को हवाई हमलों से बचाव करने वालीं मिसाइलें, सटीक निशाना लगाने वालीं तोपें जैसे कुछ हथियार भेजना फिलहाल रोक रहा है। यह आदेश इसलिए दिया गया था क्योंकि अमेरिका इस बात को लेकर चिंतित है कि उसके अपने हथियारों का भंडार बहुत कम हो गया है।

यूक्रेन को और हथियार भेजने के सवाल पर ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें ऐसा करना ही होगा। उन्हें अपनी रक्षा करने में सक्षम होना होगा।’’

‘पेंटागन’ ने सोमवार देर रात पुष्टि की कि ट्रंप के निर्देश पर यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति दोबारा शुरू की जाएगी ताकि वह ‘‘खुद का बचाव कर सकें, जबकि अमेरिका एक स्थायी शांति स्थापित करने और हिंसा रोकने के लिए काम कर रहा है।’’

हालांकि, पेंटागन के प्रवक्ता सीन पारनेल ने यह भी कहा कि ट्रंप पूरी दुनिया में सैन्य संसाधनों की आपूर्ति की समीक्षा कर रहे हैं जो ‘‘अमेरिका प्रथम’’ रक्षा नीति का हिस्सा है।

यूक्रेन में सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि कीव पर रूस द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 11 आम लोगों की मौत हो गई और सात बच्चों समेत 80 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

रूस ने हाल ही में यूक्रेन के असैन्य क्षेत्रों पर अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को कहा कि पिछले सप्ताह रूस ने यूक्रेन पर लगभग 1,270 ड्रोन, 39 मिसाइल और लगभग 1,000 शक्तिशाली ग्लाइड बम दागे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\