विदेश की खबरें | अमेरिका: फिलाडेल्फिया पार्क में ‘मेमोरियल डे’ पर गोलीबारी में दो की मौत, नौ जख्मी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने घटना के बारे में बताया कि फेयरमाउंट पार्क में सोमवार रात हुई गोलीबारी में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि ‘मेमोरियल डे’ के मौके पर हुई गोलीबारी में घायल हुए लोगों की हालत स्थिर है।

बेथेल ने कहा कि पार्क में अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद गोलीबारी हुई।

बेथेल ने कहा, "हम भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन उस वक्त यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है जब व्यक्ति यह निर्णय ले ले कि वह भीड़ पर गोली चलाएगा।"

डब्ल्यूपीवीआई-टीवी के अनुसार, बेथेल ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया गया है।

आयुक्त ने बताया कि पुलिस ने अब तक कोई हथियार बरामद नहीं किया है।

बेथेल ने कहा कि जांचकर्ताओं को अब तक यह पता नहीं है कि घटना को अंजाम देने के लिए एक से ज्यादा बंदूक का इस्तेमाल किया गया था या नहीं, लेकिन उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में तेजी से गोलीबारी की गई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)