देश की खबरें | अमेरिका: लास क्रूसेस पार्क में गोलीबारी में कई लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
लास क्रूसेस पुलिस ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक बयान में बताया कि यंग पार्क में गोलीबारी की खबर मिलने पर शुक्रवार रात 10 बजे के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां पुलिस और दमकलकर्मियों ने घायलों को देखा, जो गोली लगने से जख्मी हो गये थे ।
इसमें कहा गया है कि ज्यादातर लोगों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जबकि अन्य को एल पासो स्थित यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हुए हैं और उनकी चोटें कितनी गंभीर हैं।
स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार अधिकारी गोलीबारी में शामिल संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)