विदेश की खबरें | अमेरिका अडिग व अखंड है: बाइडन ने ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन में कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वार्षिक संबोधन के दौरान इस बार नजारा पिछले दो साल से अलग रहा, क्योंकि मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा में रिलब्लिकन ने बहुमत हासिल कर लिया है। संबोधन के समय बाइडन के पीछे प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष एवं रिपब्लिकन केविन मैक्कार्थी बैठे नजर आए। वहीं दर्शक दीर्घा में भी अधिक संख्या में रिपब्लिकन सांसद दिखे।

वार्षिक संबोधन के दौरान इस बार नजारा पिछले दो साल से अलग रहा, क्योंकि मध्यावधि चुनाव में प्रतिनिधि सभा में रिलब्लिकन ने बहुमत हासिल कर लिया है। संबोधन के समय बाइडन के पीछे प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष एवं रिपब्लिकन केविन मैक्कार्थी बैठे नजर आए। वहीं दर्शक दीर्घा में भी अधिक संख्या में रिपब्लिकन सांसद दिखे।

बाइडन ने अपने संबोधन में देश को यह आश्वासन दिलाने की कोशिश की कि उनके नेतृत्व का असर देश और विदेश दोनों में दिखा है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए खुद को एक उचित उम्मीदवार दिखाने का प्रयास भी किया।

बाइडन ने कहा कि कि कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हमले के दो साल बाद अमेरिका का लोकतंत्र ‘‘अडिग और अखंड’’ है।

कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप से उभरने के बाद उनके कार्यकाल के दौरान ‘‘रिकॉर्ड रोजगार सृजनष्ष् को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ अमेरिका की कहानी प्रगति व लचीलेपन की कहानी है।’’

बाइडन ने अपने पहले दो वर्षों के कार्यालय में द्विदलीय प्रगति के क्षेत्रों पर जोर दिया, जिसमें राज्यों के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और उच्च तकनीक निर्माण शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसी कोई वजह नहीं जिस कारण हम इस नयी कांग्रेस में एक साथ काम नहीं कर सकते। ’’

बाइडन ने कहा, ‘‘ लोगों ने हमें एक स्पष्ट संदेश दिया है। केवल लड़ने के लिए लड़ना, केवल सत्ता के लिए अपनी शक्ति का इस्तेमाल करना, संघर्ष के लिए संघर्ष करना, हमें कहीं लेकर नहीं जाता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ देश के लिए मेरा नजरिया हमेशा यह रहा है कि राष्ट्र की आत्मा को पुनर्स्थापित करना, अमेरिका का आधार मजबूत करना...देश को एकजुट करना।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हमें यहां यही काम पूरे करने के लिए भेजा गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)