विदेश की खबरें | अमेरिका: ‘बेहद खतरनाक’ तूफान लॉरा तट से टकराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में लॉरा श्रेणी चार के तूफान के तौर पर मजबूत होकर ‘बेहद खतरनाक’ तूफान में बदलने के बाद यह बृहस्पतिवार तड़के लूसियाना के तट से टकराया। अमेरिकी अधिकारियों ने इस तूफान के बेहद विनाशकारी प्रभाव की चेतावनी दी है।

ह्यूस्टन, 27 अगस्त अमेरिका में लॉरा श्रेणी चार के तूफान के तौर पर मजबूत होकर ‘बेहद खतरनाक’ तूफान में बदलने के बाद यह बृहस्पतिवार तड़के लूसियाना के तट से टकराया। अमेरिकी अधिकारियों ने इस तूफान के बेहद विनाशकारी प्रभाव की चेतावनी दी है।

राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने बताया कि तूफान लॉरा की वजह से 240 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही हैं और राज्य में यह अपने साथ ‘विनाशकारी तूफान, खतरनाक हवाएं और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति’ लेकर आया है।

यह भी पढ़े | कीड़े-मकौड़े मारने वाली दवाओं में मिलने वाली सामग्री COVID-19 से कर सकती है बचाव: अध्ययन.

लूसियाना और टेक्सास तटों की ओर बढ़ते हुए यह तूफान बेहद तेजी से श्रेणी चार में बदला था और तट से टकराते समय यह सबसे खतरनाक श्रेणी पांच में बदलने के कगार पर था।

पूर्वानुमान लगाने वालों का कहना है कि इसकी हवाएं इमारतों को ध्वस्त कर सकती हैं, पेड़ों को उखाड़ सकती हैं और वाहनों को खिलौने की तरह हवा में उछाल सकती है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 2,94,638, अब तक 6 हजार 274 लोगों की हुई मौत.

लॉरा की वजह से उत्तर और पूर्व में बाढ़ आने का खतरा है। इससे अरकनसास, ओहायो और टेनिसी घाटी प्रभावित होंगी। लॉरा से कहीं-कहीं आंधी के साथ बवंडर की भी संभावना है।

राष्ट्रीय तूफान केंद्र की ओर से जारी परामर्श में बताया गया है कि अभी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ह्यूस्टन बड़े पैमाने पर क्षति और बिजली जाने जैसी मुश्किल का सामना करने से बच जाएगा। हालांकि यहां तेज हवाएं और तूफानी मौसमों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं विनी, लिबर्टी, लिविंगस्टोन जैसे पूर्वी शहर अब भी खतरनाक हवाओं का सामना कर सकते हैं।

लूसियाना के गवर्नर जॉन बेल एडवार्ड ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि लूसियाना में तूफान की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति होनी शुरू हुई है और वह भी तूफान से पहले।

टेक्सास के तटीय इलाकों गॉलवेस्टोन, बेयूमाउंट और पोर्ट आर्थर के 4,00,000 लोगों को स्थान खाली करने को कहा गया है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने बुधवार को संवाददाताओं को कहा था कि इस तूफान की राह में आने वाले स्थानों के लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर चले जाना चाहिए, यदि उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है।

इसी बीच भारतीय-अमेरिकी गैर लाभकारी संगठन सेवा इंटरनेशनल ने तैयारियों और राहत कार्य में मदद के लिए अपने स्वयंसेवकों को लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू