जरुरी जानकारी | गैस कीमतों में गिरावट के चलते अमेरिकी उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कॉन्फ्रेंस बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि उसका उपभोक्ता विश्वास सूचकांक सितंबर में बढ़कर 108 हो गया। अगस्त में यह 103.6 था।
कॉन्फ्रेंस बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि उसका उपभोक्ता विश्वास सूचकांक सितंबर में बढ़कर 108 हो गया। अगस्त में यह 103.6 था।
अमेरिकी परिवारों को ईंधन की कीमतों में वृद्धि भारी पड़ रही थी।
उपभोक्ताओं के लिए मौजूदा कारोबारी और श्रम बाजार को मापने वाला सूचकांक भी सितंबर माह में फिर से बढ़कर 149.6 हो गया, जो पिछले महीने 145.3 था।
डेटा प्रदाता फैक्टसेट के सर्वेक्षण में शामिल विश्लेषकों को उपभोक्ताओं के भरोसे में थोड़ी वृद्धि की उम्मीद की थी क्योंकि गैस की कीमतें पांच डॉलर प्रति गैलन के उच्चस्तर से नीचे आ गई हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)