विकासात्मक चुनौतियों से निपटने में भारत की मदद कर सकता है अमेरिका: अधिकारी जॉन बार्सा

ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने भारत को उसकी सर्वाधिक गंभीर विकासात्मक चुनौतियों से अभिनव वित्तीय साधन के जरिए निपटने में मदद की पेशकश की है. इस बीच, सांसद जोई विल्सन ने कहा कि वह भारत के साथ अमेरिका के बढ़ते संबंधों से उत्साहित हैं.

अधिकारी जॉन बार्सा (Photo Credits: Twitter)

वाशिंगटन, 24 जुलाई: ट्रंप प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने भारत को उसकी सर्वाधिक गंभीर विकासात्मक चुनौतियों से अभिनव वित्तीय साधन के जरिए निपटने में मदद की पेशकश की है. यूएसएआईडी के कार्यकारी प्रशासक जॉन बार्सा ने हाउस फॉरन अफेयर्स कमिटी के सदस्यों से कहा, "हम अभी अमेरिका-भारत विकास फाउनडेशन में प्रस्ताव रख रहे हैं, जिसमें हम भारत को उसकी सर्वाधिक गंभीर विकासात्मक चुनौतियों से निपटने के लिए उसे अपने ही संसाधनों को इकट्ठा करने में मदद करेंगे."

विदेशी सहायता के लिए राजकोषीय 2021 बजट अनुरोध पर सुनवाई के दौरान उन्होंने कांग्रेस समिति से कहा कि ट्रम्प प्रशासन को भारत के साथ अपने संबंधों पर गर्व है.

यह भी पढ़ें: चीन के खतरे से निपटने के लिए भारत, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ काम करेगा अमेरिका: सांसद मार्क वार्नर

बार्सा ने कहा कि अमेरिका का भारत के साथ संबंध एक शानदार सफलता की कहानी है, "हम उनके साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं." इस बीच, सांसद जोई विल्सन (Joe Wilson) ने कहा कि वह भारत के साथ अमेरिका के बढ़ते संबंधों से उत्साहित हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, पाकिस्तान की कुर्सी छिनी, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा, सुपर 8 में जाना लगभग तय; यहां देखें IND बनाम NAM मैच का स्कोरकार्ड

\