विदेश की खबरें | अमेरिका: टेक्सास में एक भारतीय नागरिक की चाकू से हमला करके हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी प्रांत टेक्सास के ऑस्टिन में बस में 30 वर्षीय भारतीय युवक की चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 20 मई अमेरिकी प्रांत टेक्सास के ऑस्टिन में बस में 30 वर्षीय भारतीय युवक की चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ऑस्टिन पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि घटना 14 मई की शाम की है जब अक्षय गुप्ता सरकारी बस से यात्रा कर रहा था।

बस में किसी व्यक्ति को चाकू मारे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि लेकिन अक्षय गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। उसने बताया कि संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय दीपक कंडेल के रूप में हुई।

जांच में पता चला कि कंडेल बस में गुप्ता के बगल में बैठा था तभी उसने बिना उकसावे के गुप्ता की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

बस रुकते ही कंडेल अन्य यात्रियों के साथ वाहन से बाहर निकल गया।

पुलिस अधिकारियों ने कुछ देर बाद ही कंडेल का पता लगाकर उसे हिरासत में ले लिया।

कंडेल को ट्रैविस काउंटी जेल में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें