विदेश की खबरें | अमेरिका ने दोबारा यात्रा परामर्श जारी किया, अमेरिकियों से भारत नहीं जाने का आह्वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने भारत के लिए दोबारा यात्रा परामर्श जारी किया है जिसमें कोविड-19 के मामलों में अभूतपूर्व तरीके से हो रही वृद्धि के मद्देनजर अमेरिकियों से वहां की यात्रा नहीं करने का आह्वान किया गया है।

वाशिंगटन, छह मई अमेरिका ने भारत के लिए दोबारा यात्रा परामर्श जारी किया है जिसमें कोविड-19 के मामलों में अभूतपूर्व तरीके से हो रही वृद्धि के मद्देनजर अमेरिकियों से वहां की यात्रा नहीं करने का आह्वान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और गत कई दिनों से रोजाना तीन लाख से अधिक नए मामले आ रहे हैं जिसकी वजह से अस्पताल, बिस्तर एवं ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने नवीनतम परामर्श में कहा, ‘‘कोविड-19 की वजह से भारत की यात्रा नहीं करें। अपराध और आतंकवाद की वजह से अधिक सतर्कता बरतें।’’

यह परामर्श 28 अप्रैल को जारी पुराने परामर्श के समान ही है।

दोनों परामर्श में चौथी श्रेणी की सलाह दी गई है जो चेतावनी का उच्चतम स्तर है।

उल्लेखनीय है कि 28 अप्रैल के परामर्श में अमेरिकी विदेश विभाग ने सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को स्वेच्छा से भारत छोड़ने की अनुमति दी थी।

वहीं, पांच अप्रैल को जारी परामर्श में अमेरिका के गैर आपात सरकारी कर्मचारियों को भी स्वेच्छा से लौटने की अनुमति दी गई है।

परामर्श में कहा गया,‘‘अमेरिकी नागरिक जो भारत से रवाना होना चाहते हैं, उन्हें उपलब्ध वाणिज्यिक परिवहन के विकल्पों का लाभ उठाना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड