विदेश की खबरें | अमेरिका: ट्रंप की आव्रजन नीति के कारण जनवरी में सीमा पर गिरफ्तारियों में 39 प्रतिशत की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह गिरावट अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के बीच दर्ज की गई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह गिरावट अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के बीच दर्ज की गई है।

अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के अनुसार, सीमा पर गश्त करने वाले बल ने जनवरी में 21,593 गिरफ्तारियां कीं, जबकि पिछले साल दिसंबर में 47,316 लोगों को अवैध तरीके से मेक्सिको सीमा पार करते समय गिरफ्तार किया गया था।

यह संख्या मई 2020 के बाद से सबसे कम है।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने एक बयान में कहा, ‘‘इसे ट्रंप प्रभाव कहिए।’’

ट्रंप के पदभार ग्रहण करने से काफी पहले से ही सीमा पर गिरफ्तारियों में तेजी से गिरावट आई है।

मेक्सिको के प्राधिकारियों ने भी अपनी सीमाओं के भीतर प्रवर्तन बढ़ा दिया है और तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले साल जून में शरण संबंधी कड़े प्रतिबंध लागू किए थे।

इसके बाद, इस साल 20 जनवरी को ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद गिरफ्तारियां और भी कम हो गईं।

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वीडियो विज्ञापन अभियान शुरू किया है जिसमें अवैध रूप से सीमा करने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे लौट जाएं या न आएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\