देश की खबरें | ट्रक में भिड़ी एम्बुलेंस : दो लोगों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर जिले में रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मरीज ले जा रही एक एम्बुलेंस के खड़े ट्रक से जा टकराने से मरीज समेत दो लोगों की मौत हो गई है तथा उसके माता-पिता समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सुलतानपुर (उप्र), 23 जुलाई सुलतानपुर जिले में रविवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मरीज ले जा रही एक एम्बुलेंस के खड़े ट्रक से जा टकराने से मरीज समेत दो लोगों की मौत हो गई है तथा उसके माता-पिता समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मऊ जिले के पवई थाना क्षेत्र में स्थित भीमपुर की निवासी शिवांगी (20) का अंबेडकरनगर के टांडा पीजीआई में इलाज चल रहा था।

उन्होंने बताया कि हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रविवार को युवती के पिता शिवपूजन, मां फूला देवी तथा रिश्तेदार रेखा देवी उसे एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे, रास्ते में जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बरदहिया चौराहे के पास एंबुलेंस सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से जा टकराई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों ने घायलों को एंबुलेंस से बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने शिवांगी को मृत घोषित कर दिया वहीं चालक समेत पांच लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रेखा देवी (55) की भी मृत्यु हो गई। चालक, एंबुलेंस सहायक और शिवांगी के माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड