जरुरी जानकारी | मार्च तिमाही में अंबुजा सीमेंट्स का मुनाफा 11 प्रतिशत घटकर 763 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंबुजा सीमेंट्स का 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 10.87 प्रतिशत घटकर 763.30 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो मई अंबुजा सीमेंट्स का 31 मार्च, 2023 को समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 10.87 प्रतिशत घटकर 763.30 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

अंबुजा सीमेंट्स अब अडाणी समूह का हिस्सा है। कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 856.46 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 7,965.98 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 7,900.04 करोड़ रुपये थी।

अंबुजा सीमेंट्स के एकीकृत परिणामों में इसके अनुषंगी की अनुषंगी कंपनी, एसीसी लिमिटेड का वित्तीय प्रदर्शन शामिल भी है, जिसमें इसकी लगभग 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

अंबुजा सीमेंट्स का कुल खर्च एक साल पहले के 6,813.51 करोड़ रुपये से 4.47 प्रतिशत बढ़कर 7,118.71 करोड़ रुपये हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now