जरुरी जानकारी | अंबुजा सीमेंट्स का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 25.5 प्रतिशत घटकर 865.44 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स का जून, 2022 में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 25.46 प्रतिशत घटकर 865.44 करोड़ रुपये रह गया है। ईंधन कीमतों में वृद्धि तथा इसके मुद्रास्फीतिक प्रभाव की वजह से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट्स का जून, 2022 में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 25.46 प्रतिशत घटकर 865.44 करोड़ रुपये रह गया है। ईंधन कीमतों में वृद्धि तथा इसके मुद्रास्फीतिक प्रभाव की वजह से कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है।

अंबुजा सीमेंट्स ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी का वित्त वर्ष जनवरी-दिसंबर होता है।

इसने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,161.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 15.11 प्रतिशत बढ़कर 8,032.88 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 6,978.24 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च 33.09 प्रतिशत बढ़कर 7,276.72 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 5,467.33 करोड़ रुपये रहा था।

अंबुजा सीमेंट्स के एकीकृत नतीजों में उसकी अनुषंगी की अनुषंगी एसीसी लि. का वित्तीय प्रदर्शन भी शामिल है।

तिमाही के दौरान अंबुजा सीमेंट्स का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 44.92 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,047.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 723.08 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही में कंपनी की एकल परिचालन आय 18.45 प्रतिशत बढ़कर 3,993.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 3,371.18 करोड़ रुपये रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\