विदेश की खबरें | हुआवे मामले में चीन में हिरासत में लिए गए कनाडा के नागरिकों से राजदूत ने की मुलाकात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कनाडा सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि राजदूत डोमिनिक बार्टन ने बृहस्पतिवार को पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिग से और 10 नवंबर को कारोबारी माइकल स्पावोर से मुलाकात की।
कनाडा सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि राजदूत डोमिनिक बार्टन ने बृहस्पतिवार को पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिग से और 10 नवंबर को कारोबारी माइकल स्पावोर से मुलाकात की।
हुआवे की कार्यकारी अधिकारी मेंग वांगझू को कनाडा द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद दोनों को दिसंबर 2018 से ही रोक कर रखा गया है ।
यह भी पढ़े | अमेरिका ने कनाडा-मैक्सिको के लिए यात्रा प्रतिबंध 21 दिसंबर तक बढ़ाया.
कनाडा के नागरिकों को किस जगह हिरासत में रखा गया है या वे किस हालत में हैं, इस बारे में कोई सूचना नहीं है ।
कनाडा ने आरोप लगाया है कि मेंग की रिहाई को लेकर दबाव बनाने के लिए चीन ने उसके दोनों नागरिकों को अवैध तौर पर गिरफ्तार किया। मेंग को कनाडा के शहर वेंकूवर में नजरबंद किया गया है । ईरान पर लगाए गए कारोबारी प्रतिबंध की अवहेलना के आरोपों को लेकर अमेरिका प्रत्यर्पण करने के आदेश को भी मेंग ने चुनौती दी है ।
यह भी पढ़े | 2021 की गर्मियां लगभग सामान्य होंगी, हम दफ्तरों में वापस जा सकेंगे: बिल गेट्स.
चीन का कहना है कि कनाडा को मेंग को हिरासत में रखने का कोई अधिकार नहीं है तथा कोवरिग और स्पावोर को राष्ट्रीय सुरक्षा अपराधों के संदेह में हिरासत में लिया गया।
चीन ने कनाडा के दो अन्य नागरिकों को मौत की सजा सुनाई। कनाडा पर दबाव बनाने के लिए उसने कनोला के आयात पर भी रोक लगा दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)