जरुरी जानकारी | अमेजन ने उच्चतम न्यायालय में कहा, फ्यूचर समूह के साथ बातचीत रही विफल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि फ्यूचर रिटेल के रिलायंस रिटेल के साथ विलय को लेकर जारी विवाद के समाधान के लिए फ्यूचर समूह के साथ उसकी बातचीत विफल रही है।

नयी दिल्ली, 15 मार्च अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि फ्यूचर रिटेल के रिलायंस रिटेल के साथ विलय को लेकर जारी विवाद के समाधान के लिए फ्यूचर समूह के साथ उसकी बातचीत विफल रही है।

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण की अगुआई वाली पीठ को अमेजन ने बताया कि बातचीच के जरिये निपटान के लिए 10 दिन में सहमति बनाने की कोशिश कामयाब नहीं हो पाई है। गत तीन मार्च को पीठ ने अमेजन को बातचीत के लिए 10 दिन का वक्त दिया था।

अमेजन की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम ने अदालत को बताया कि बातचीत नाकाम रही है और फिलहाल कुछ भी नहीं हो रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने न्यायालय से फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के स्टोर का नियंत्रण रिलायंस को सौंपे जाने के मसले पर न्यायालय से हस्तक्षेप की भी मांग की। इस पर न्यायालय ने अमेजन को एक अर्जी लगाने की छूट देते हुए कहा कि वह बुधवार को इसकी सुनवाई करेगा।

अमेजन ने तीन मार्च को आरोप लगाया था कि एफआरएल के करीब 600 स्टोर का नियंत्रण रिलायंस ले चुकी है। इस पर फ्यूचर समूह के वकील हरीश साल्वे ने कहा कि एक भी स्टोर को रिलायंस के सुपुर्द नहीं किया गया है।

रिलायंस रिटेल के साथ एफआरएल के विलय संबंधी 24,500 करोड़ रुपये के सौदे का अमेजन यह कहते हुए विरोध करती रही है कि यह फ्यूचर समूह के साथ हुए निवेश समझौते का उल्लंघन करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स