देश की खबरें | बालटाल के रास्ते फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहलगाम मार्ग से अब भी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारी बारिश के कारण स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा बृहस्पतिवार को बालटाल मार्ग से फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 31 जुलाई भारी बारिश के कारण स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा बृहस्पतिवार को बालटाल मार्ग से फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, उन्होंने बताया कि पहलगाम मार्ग पर तत्काल रखरखाव व मरम्मत कार्य किए जाने के कारण इस मार्ग से यात्रा स्थगित है।

कश्मीर में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही असुरक्षित हो गई थी, जिसके बाद बुधवार को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी।

एक अधिकारी ने बताया, “आज सुबह बालटाल मार्ग से यात्रा फिर से शुरू हो गई।”

उन्होंने कहा, “हाल ही में हुई बारिश के बाद अमरनाथ यात्रा के पहलगाम मार्ग पर आवश्यक रखरखाव कार्यों के मद्देनजर, यात्रा केवल बालटाल मार्ग से ही जारी रहेगी।”

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बालटाल और नुनवान आधार शिविरों की ओर किसी भी काफिले को जाने की अनुमति नहीं होगी।

इस वर्ष अब तक 3.93 लाख से अधिक यात्री गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। तीन जुलाई से शुरू हुई वार्षिक यात्रा नौ अगस्त को समाप्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड