देश की खबरें | अमरिंदर सिंह किसान आंदोलन पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को अमित शाह से मिलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों के वर्तमान आंदोलन के संभावित समाधान पर चर्चा करने के लिए वह बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों के वर्तमान आंदोलन के संभावित समाधान पर चर्चा करने के लिए वह बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

सिंह ने कहा कि वह कुछ कृषि विशेषज्ञों के साथ शाह से मिलेंगे।

उन्होंने यहां मीडिया से कहा, ‘‘ कल मैं गृहमंत्री शाह से मिलने जा रहा हूं और मेरे साथ 25-30 लोग जायेंगे। ’’

उन्होंने यह भी कहा कि वह एक राजनीतिक दल शुरू करने की दहलीज पर हैं तथा जैसे ही चुनाव आयोग से नाम एवं निशान की मंजूरी मिल जाती है, वह दल की घोषणा कर देंगे।

सिंह ने कहा, ‘‘ मैं समझता हूं कि मैं समाधान तलाशने में मदद कर सकता हूं क्योंकि मैं पंजाब का मुख्यमंत्री रहा हूं एवं कृषक भी हूं। ’’

उन्होंने कहा कि वह किसानों के मुद्दों पर केंद्रीय गृहमंत्री से तीन बार मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो किसान आंदोलन के समाधान का पहले से तय फार्मूला नहीं हो सकता लेकिन बातचीत से कुछ निकलकर सामने आयेगा क्योंकि दोनों ही पक्ष - केंद्र सरकार एवं किसान - कृषि कानूनों से उत्पन्न संकट का हल चाहते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर उन्होंने किसी किसान नेता के साथ बैठक नहीं की है। उन्होंने कहा कि मैने इस मामले में जानबूझकर दखलंदाजी नहीं की क्योंकि किसान नहीं चाहते हैं कि नेता इसमें शामिल हों।

उन्होंने कहा कि किसान नेताओं की केंद्र के साथ चार बैठकें बेनतीजा रही हैं लेकिन अनौपचारिक वार्ता चल रही है।

सिंह कह चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी के साथ सीटों का जो भी संभवित समझौता होगा वह किसानों के हित में उनके मुद्दों के हल पर आधारित होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\