खेल की खबरें | अमनदीप दूसरे स्थान पर, भारतीय खिलाड़ियों का महिला इंडियन ओपन में शानदार प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने चार लाख डॉलर इनामी राशी वाले महिला इंडियन ओपन में रविवार को अपने अभियान को संयुक्त दूसरे स्थान के साथ खत्म किया।

गुरुग्राम, 23 अक्टूबर भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने चार लाख डॉलर इनामी राशी वाले महिला इंडियन ओपन में रविवार को अपने अभियान को संयुक्त दूसरे स्थान के साथ खत्म किया।

अमनदीप के अलावा अदिति अशोक, गौरिका बिश्नोई और वाणी कपूर शीर्ष दस खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रही।

अमनदीप रविवार को खिताब के दौड़ में बनी हुई थी लेकिन ओलिविया कोवन ने चार अंडर 68 का शानदार कार्ड खेलकर खिताब जीता। जर्मनी की इस 26 साल की खिलाड़ी का एलईटी (लेडीज यूरोपीय टूर) पर यह पहला खिताब है। उनका कुल स्कोर 13 अंडर 275 रहा।

अमनदीप ने चौथे दौर में 72 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर 10 अंडर का रहा। उन्होंने दूसरा स्थान कारौलिन हेडवाल (71) के साथ साझा किया।

अनुभवी अदिति (71) सात अंडर 281 के स्कोर के साथ चौथे जबकि गौरिका (73) चार अंडर 284 के स्कोर के साथ संयुक्त छठे स्थान पर रही।

वाणी ने आखिरी दौर में अच्छा प्रदर्शन किया और 69 के कार्ड के साथ अपने कुल स्कोर को तीन अंडर 285 तक पहुचा कर आठवां स्थान हासिल किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड