खेल की खबरें | अमनदीप द्राल ने चेक लेडीज ओपन में बढ़त हासिल की, हिताशी की भी अच्छी शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने टिपस्पोर्ट चेक लेडीज ओपन में शानदार शुरूआत करते हुए पहले दौर में आठ अंडर 64 का बेहतरीन कार्ड खेलकर बढ़त हासिल की।

बेरॉन (चेक गणराज्य), 20 जून भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल ने टिपस्पोर्ट चेक लेडीज ओपन में शानदार शुरूआत करते हुए पहले दौर में आठ अंडर 64 का बेहतरीन कार्ड खेलकर बढ़त हासिल की।

सत्र के अपने दूसरे लेडीज यूरोपीय टूर (एलईटी) टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही अमनदीप ने एलईटी पर अपना सर्वश्रेष्ठ कार्ड बनाया। अक्टूबर 2023 से वह अभी तक टूर पर कट हासिल नहीं कर पाई हैं।

एलईटी टूर्नामेंट की पूर्व उप विजेता अमनदीप 2024 टूर में किसी भी प्रतियोगिता में कट नहीं हासिल कर सकी और अपना कार्ड गंवा बैठी।

वह पिछले हफ्ते बेल्जियम में खेली थीं लेकिन कट से चूक गईं।

अन्य भारतीयों में हिताशी बख्शी ने चार अंडर 68 से अच्छी शुरूआत की जिससे वह संयुक्त 12वें स्थान पर बनी हुई हैं। अवनि प्रशांत एक अंडर 71 के कार्ड से संयुक्त 43वें स्थान पर हैं।

त्वेसा मलिक संयुक्त 67वें, स्नेहा सिंह संयुक्त 96वें और वाणी कपूर संयुक्त 110वें स्थान पर बनी हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू