जरुरी जानकारी | लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट का रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में घट-बढ़ के रुख के बीच देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को लगभग सभी तेल तिलहनों की थोक कीमतों में गिरावट रही और सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल की कीमतें घटकर बंद हुईं।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर वैश्विक बाजारों में घट-बढ़ के रुख के बीच देश के थोक तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को लगभग सभी तेल तिलहनों की थोक कीमतों में गिरावट रही और सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल की कीमतें घटकर बंद हुईं।

शिकॉगो और मलेशिया एक्सचेंज में फिलहाल मामूली घट-बढ की स्थिति बनी हुई है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में विदेशों में खाद्यतेलों के दाम में गिरावट आई है। जिस सोयाबीन तेल का दाम पहले 1,030 डालर प्रति टन था, अब वह घटकर 975 डालर प्रति टन रह गया है। इसी तरह कच्चे पामतेल (सीपीओ) का दाम 940 डालर से घटकर 885 डालर प्रति टन रह गया है।

सूत्रों ने कहा कि कांडला बंदरगाह पर रिफाइंड सीपीओ एवं सूरजमुखी तेल का थोक भाव एकसमान यानी 78 रुपये लीटर पडता है लेकिन खुदरा बाजार में सूरजमुखी तेल 130 से 140 रुपये लीटर जबकि पामोलीन 90 से 95 रुपये लीटर बिक रहा है।

इसके अलावा आयातक खाद्यतेलों को नुकसान में बेच रहे हैं। इसके बावजूद उपभोक्ता सस्ते का फायदा नहीं ले पा रहे हैं।

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,450-5,500 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,440-7,490 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,620-2,905 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,705 -1,800 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,705 -1,815 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,025 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,900 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,150 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,250 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,040-5,135 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,805-4,900 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\