जरुरी जानकारी | विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच लगभग सभी तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच मांग प्रभावित होने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन सहित लगभग खाद्य तेल-तिलहनों के भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच मांग प्रभावित होने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को सरसों, सोयाबीन, सीपीओ और पामोलीन सहित लगभग खाद्य तेल-तिलहनों के भाव गिरावट दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया में 1.5 प्रतिशत और शिकॉगो एक्सचेंज में एक प्रतिशत की गिरावट थी। इससे पूरे कारोबार में मंदी छा गई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने देश में पशु चारे और मुर्गीदाने के लिए सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) की कमी को देखते हुए इसका आयात करने की इजाजत दी है। लगभग डेढ़ दो महीने में सोयाबीन की अगली फसल आने के बाद स्थिति में सुधार होने की अपेक्षा है।

सूत्रों ने कहा कि सरकार को खाद्य तेलों की लगभग 70 प्रतिशत जरूरतों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भरता खत्म करनी होगी और तेल-तिलहनों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाना होगा। यही तेल आत्मनिर्भरता का एक मात्र टिकाऊ विकल्प हो सकता है। सरकार ने देश में खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर जोर दिया है इससे सभी अंशधारकों में काफी उत्साह है।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,850 - 7,850 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,295 - 6,440 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,250 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,195 - 2,325 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,510 -2,560 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,595 - 2,705 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,100 - 17,600 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,800 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,750 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,335 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,650 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 14,100 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,400 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,300 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 9,700 - 9,800, सोयाबीन लूज 9,500 - 9,600 रुपये

मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज