देश की खबरें | अल्लू अर्जुन, रश्मिका ने ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगु सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

नयी दिल्ली, 27 नवंबर तेलुगु सिनेमा के अभिनेता अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने अपनी अगली फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

‘पुष्पा 2’ पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

अर्जुन, 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ के सीक्वल में मजदूर से चंदन तस्कर बने पुष्पा राज के किरदार में वापसी के लिए तैयार हैं।

‘पुष्पा: द राइज’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले अर्जुन ने मंगलवार रात ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की।

उन्होंने फिल्म के सेट की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “पुष्पा का आखिरी दिन, आखिरी शॉट। पुष्पा का पांच साल का सफर पूरा हुआ। क्या सफर रहा।”

सुकुमार द्वारा निर्देशित ‘पुष्पा 2’ में रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी एक बार फिर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के खचाखच भरे गांधी मैदान में लॉन्च किया गया था।

रश्मिका ने सोमवार को सेट पर अपने आखिरी दिन एक गाना शूट किया, जिसमें उन्होंने ‘पुष्पा’ सीरीज के संभावित तीसरे भाग का संकेत दिया।

रश्मिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “बीते सात-आठ वर्षों में पांच वर्ष इस सेट पर काम करने की वजह से यह फिल्म जगत में मेरा घर सा बन गया है और अंतत: यह मेरा आखिरी दिन था। बेशक अब भी बहुत काम बाकी है और जाहिर तौर पर तीसरा भाग भी है, लेकिन यह अलग तरह का अहसास था। मन बहुत भारी था ऐसा लगा जैसे यह खत्म हो रहा है।”

‘पुष्पा 2’ का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड