देश की खबरें | महाराष्ट्र में कुछ सीट पर उम्मीदवारों को लेकर सहयोगी दल कर रहे हैं विरोध:शिवसेना नेताओं का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा हिंगोली लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को बदलने की संभावना के बीच पार्टी के कुछ नेताओं का दावा है कि उन्हें कुछ सीटों पर नामांकन को लेकर गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई, चार अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा हिंगोली लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को बदलने की संभावना के बीच पार्टी के कुछ नेताओं का दावा है कि उन्हें कुछ सीटों पर नामांकन को लेकर गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

शिवसेना ने 28 मार्च को हिंगोली के मौजूदा सांसद हेमंत पाटिल को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

शिवसेना के एक नेता ने दावा किया कि 'महायुति' (महागठबंधन) के भीतर उनकी उम्मीदवारी का विरोध हुआ है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) भी शामिल है।

हिंगोली में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन होने के कारण पाटिल की जगह शिवसेना पदाधिकारी बाबूराव कदम कोहालिकर को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कदम ने कहा, ''मुख्यमंत्री शिंदे ने मुझे चार दिन पहले मुंबई बुलाया और लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए कहा। यह पहली बार था जब मुझे संकेत मिला कि हेमंत पाटिल को हटाया जा रहा है। मैं हदगांव विधानसभा सीट (इस साल के अंत में होने वाले राज्य चुनाव के लिए) के लिए तैयारी कर रहा था क्योंकि हेमंत पाटिल के नाम की घोषणा पहले ही हो चुकी थी।''

बृहस्पतिवार को हिंगोली पहुंचे हेमंत पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी उम्मीदवारी की घोषणा पहले नहीं की जानी चाहिए थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड