देश की खबरें | सपा से गठबंधन हमारी पहली प्राथमिकता : शिवपाल यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी प्राथमिकता आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने की है। लेकिन वह अन्य ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टियों के साथ गठबंधन करने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं।

आगरा,13 अक्टूबर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी प्राथमिकता आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने की है। लेकिन वह अन्य ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टियों के साथ गठबंधन करने की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं।

प्रसपा की सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा बुधवार को आगरा पहुंची। शिवपाल यादव ने दावा किया कि मंगलवार को मथुरा के वृंदावन से शुरू यह रथ यात्रा 75 जिलों से होते हुए भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में संपन्न होगी।

पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा, ‘‘वर्ष 2022 के शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन प्राथमिकता होगी। हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए धर्मनिरपेक्ष विचारधार वाली किसी अन्य पार्टी से भी गठबंधन कर सकते हैं।’’

शिवपाल यादव वर्ष 2018 में अपने भतीजे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मतभेद होने पर सपा से अलग हो गए थे और उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी।

शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है। सरकार ने खुद ही कई मुद्दे दिये हैं। इनमें सबसे प्रमुख महंगाई और भ्रष्टाचार है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कई ऐसे कानून बनाए हैं जो जनहित में नहीं है। सरकार किसानों का उत्पीडऩ कर रही है।’’

यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए प्रसपा पूरी तरह से तैयार है। सपा और प्रसपा के गठबंधन की संभावनाओं के बीच दोनों पार्टियों की अलग-अलग रथयात्राओं के बारे में प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि यदि गठबंधन होता भी है तो भी प्रचार-प्रसार अलग-अलग ही किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा का मकसद समाज में परिवर्तन लाना है। भाजपा सरकार को हटाने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\