देश की खबरें | भाजपा के साथ गठबंधन जारी, अन्नामलाई के साथ कोई मतभेद नहीं : पालानीस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पाडी के पालानीस्वामी (ईपीएस) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी है और उसकी तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई के साथ कोई मतभेद नहीं हैं।

नयी दिल्ली/चेन्नई, 27 अप्रैल अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पाडी के पालानीस्वामी (ईपीएस) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी है और उसकी तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई के साथ कोई मतभेद नहीं हैं।

अन्नाद्रमुक प्रमुख की टिप्पणी दोनों दलों के बीच कथित मतभेदों की खबरों की पृष्ठभूमि में आई है। अन्नाद्रमुक और भाजपा ने 2019 के संसदीय चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव सहयोगी के तौर पर लड़े थे।

अन्नाद्रमुक नेता राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा के साथ मुलाकात के एक दिन बाद चेन्नई में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया था और यह 2021 में (तमिलनाडु) विधानसभा चुनावों के दौरान जारी रहा, साथ ही इरोड उपचुनाव (इस साल की शुरुआत में) में भी। यह (गठबंधन) जारी रहेगा।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या बुधवार रात शाह के साथ बैठक में अन्नामलाई के साथ उनके ‘मतभेदों’ का मुद्दा उठा, तो ईपीएस ने सवाल को ‘गलत’ बताया। पलानीस्वामी ने आरोप लगाया, ‘‘हमें अन्नामलाई से कोई समस्या नहीं है। अगर ऐसा होता तो क्या वह (हाल के) इरोड ईस्ट उपचुनाव के दौरान प्रचार करते? केवल मीडिया ही ऐसे सवाल पूछ रहा है ताकि दरार पैदा की जा सके।’’

उन्होंने कहा कि चाहे अन्नाद्रमुक हो या भाजपा, हर कोई अपनी पार्टी के विकास को सुनिश्चित करने पर ध्यान देगा। उन्होंने कहा ‘‘द्रमुक के नेतृत्व वाले गठबंधन के विपरीत, हमारे गठबंधन में वे पार्टियां हैं जो स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। हर किसी की अपनी विचारधारा होती है और उसी के अनुसार वह काम करेगा। गठबंधन के रूप में हम एकजुट होकर काम करेंगे और अन्नाद्रमुक की नीति गठबंधन दलों के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करना है।’’

संयोग से, अन्नामलाई ने बुधवार देर रात शाह और नड्डा के साथ ईपीएस की बैठक की एक तस्वीर ट्वीट की थी, जिसमें तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष भी मौजूद थे।

भाजपा नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान पालानीस्वामी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एस.पी. वेलुमणि, सी. वी.षणमुगम, पी. थंगामणि, के. पी. मुनुसामी और डी. जयकुमार भी थे।

उनके प्रतिद्वंद्वी और अपदस्थ पार्टी नेता ओ पन्नीरसेल्वम को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ईपीएस ने आरोप लगाया कि वह सत्तारूढ़ द्रमुक की ‘बी-टीम’ के रूप में काम कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया