देश की खबरें | बुढ़ाना से भाजपा विधायक पर चुनावी प्रक्रिया में धांधली को लेकर आरोप तय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ अवैध तरीके अपनाने और भ्रष्टाचार करने के मामले में यहां एक विशेष अदालत ने भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक पर आरोप तय किए।

मुजफ्फरनगर, 21 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ अवैध तरीके अपनाने और भ्रष्टाचार करने के मामले में यहां एक विशेष अदालत ने भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक पर आरोप तय किए।

विधायकों के विरुद्ध मामलों की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने बुढ़ाना के विधायक उमेश मलिक पर एक और मामले में आरोप तय किए। इस मामले में मलिक पर 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान, भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत सरकारी आदेशों के उल्लंघन का आरोप है।

चुनावी प्रक्रिया में धांधली के पहले मामले में अदालत ने जनप्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 123 और भारतीय दंड संहिता की धारा 171 के तहत विधायक पर मतदाताओं को लुभाने का आरोप तय किया। इस मामले में मलिक पर भाजपा के विरोधी उम्मीदवार की जनसभा में विघ्न डालने का आरोप लगाया गया।

अभियोजन पक्ष के वकील के अनुसार, मलिक के विरुद्ध शाहपुर पुलिस थाने में जनप्रतिनिधि कानून की धारा 123 और 127 तथा भादसं की धारा 171 के तहत 2012 में मामला दर्ज किया गया था जब वह केवल भाजपा के एक कार्यकर्ता थे और चुनाव नहीं लड़ रहे थे।

मलिक पर, सरकारी आदेश के उल्लंघन का दूसरा मामला सिविल लाइन्स पुलिस थाने में 2017 में दर्ज हुआ था जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे। आरोप तय करने के बाद अदालत ने दोनों मामलों में अभियोजन के साक्ष्यों को दर्ज करने के लिए नौ नवंबर की तारीख तय की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

West Bengal Assembly Election 2026: PM मोदी का TMC पर बड़ा आरोप, कहा- 15 साल में इस सरकार ने भय और भ्रष्टाचार से हर परिवार को किया भयभीत; VIDEO