देश की खबरें | इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हत्या के आरोपियों को बरी करने के अदालत के फैसले को पलटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 41 साल पुराने (1983 में) हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को बरी करने के स्थानीय अदालत के एक फैसले को पलटते हुए आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

प्रयागराज, नौ मई इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 41 साल पुराने (1983 में) हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को बरी करने के स्थानीय अदालत के एक फैसले को पलटते हुए आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति शिव शंकर प्रसाद की पीठ ने सरकार की अपील स्वीकार करते हुए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोपी प्यारे सिंह और छोटकू को बरी करने के निर्णय को पलट दिया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने गोरखपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दोनों आरोपी प्रतिवादियों को गिरफ्तार कर यहां सुनाई गई सजा काटने के लिए जेल भेजा जाए।

पुलिस के मुताबिक, गंगा नाम के व्यक्ति की 22 सितंबर, 1978 को नृशंस हत्या कर दी गई थी। घटना के अगले दिन गोरखपुर के घुघुली थाना में सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया और जांच के बाद इन आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया।

मुकदमा दर्ज होने के बाद गोरखपुर के अपर सत्र न्यायाधीश ने 21 जनवरी, 1981 को आरोपियों अयोध्या, सनहू, छांगुर, लखन और राम जी को हत्या का दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हालांकि इसी निर्णय में दो अन्य आरोपियों प्यारे और छोटकू को बरी कर दिया गया।

अदालत ने सात मई 2024 को दिए अपने निर्णय में कहा, ''तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने और आरोपियों प्यारे सिंह और छोटकू को निचली अदालत द्वारा बरी किए जाने के निर्णय में दर्ज तथ्यों की समीक्षा के बाद हमारा विचार है कि निचली अदालत ने साक्ष्य को सही दृष्टिकोण से नहीं देखा।''

अदालत ने कहा, ''अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य के आधार पर आरोपियों का दोष पूरी तरह से साबित किया। इसलिए प्यारे सिंह और छोटकू को बरी करने का निर्णय पलटा जाता है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी