देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी की सभी योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित हैं : वीरेंद्र खटीक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित हैं और जनता के दिलों में घर बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का ही 19 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाभ लिया है।

भोपाल, 20 अगस्त केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित हैं और जनता के दिलों में घर बना चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का ही 19 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लाभ लिया है।

जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान भोपाल प्रवास पर आए केन्द्रीय मंत्री खटीक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘किसान मानधन योजना, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मोदी की ये सभी योजनाएं गरीब कल्याण को समर्पित हैं और जनता के दिलों में घर बना चुकी हैं।’’

उन्होंने कहा कि देश में आज 55 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के वैज्ञानिकों, चिकित्सकों को टीके बनाने के लिए प्रोत्साहित किए जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे टीके के लिए हमें दूसरे देशों पर आश्रित नहीं होना पड़ा और दुनिया में आज सबसे अधिक टीकाकरण भारत में हुआ है।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 100 लाख करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना का रोडमैप तैयार हो रहा है। इससे सड़कों, रेलवे और औद्योगीकरण के क्षेत्र में व्यापक बदलाव आने की आशा है। इससे जहां बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, वहीं नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों के उत्पाद दूरस्थ क्षेत्रों में भेज कर उन्हें लाभ दिलाने के लिए 70 रूट पर किसान रेल चलाई जा रही है। देश के एक कोने को दूसरे कोने से जोड़ने वाली 75 वंदे मातरम एक्सप्रेस चलने वाली हैं। रक्षा और ऊर्जा उत्पादन सहित सभी मामलों में भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों द्वारा की जा रही जन आर्शीवाद यात्राओं बारे में खटीक ने कहा कि मानसून सत्र में विपक्ष ने गैर जिम्मेदाराना आचरण करते हुए एक भी दिन लोकसभा को चलने नहीं दिया और संसद में मंत्रियों के परिचय की परंपरा भी नहीं होने दी। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में तय किया कि सभी नये मंत्री जनता के बीच जाकर जन आर्शीवाद यात्रा के माध्यम से लोगों को बताएंगे कि किस तरह संसद की कार्यवाही बाधित की गई।’’

संसद के मॉनसून सत्र में पारित ओबीसी विधेयक पर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक राज किया लेकिन इसे लागू नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस विधेयक को पारित कर राज्यों को ओबीसी की सूची बनाने का अधिकार दिया गया है। इससे अन्य पिछड़ा वर्ग में इसका बड़ा संदेश गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट