उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने, उन्हें जोड़े रखने के लिये उठा रहे सभी आवश्यक कदम: एयरटेल सीईओ

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने उपभोक्ताओं को लिखे एक पत्र में कहा कि देश में लागू लॉकडाउन की चुनौतियों के बाद भी कंपनी उन लोगों के लिये इंस्टॉलेशन की सुविधा यथाशीघ्र मुहैया कराने की कोशिश करेगी, जिन्हें एक जीबीपीएस एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर की जरूरत होगी।

जमात

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने कहा कि अनिश्चितता के इस दौर में लोगों के पास जुड़े रहने का माध्यम होना आवश्यक बन गया है ऐसे में वह उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने के लिये आईवीआर प्रणाली को मजबूत बनाने के साथ ही सारे आवश्यक कदम उठा रही है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल ने उपभोक्ताओं को लिखे एक पत्र में कहा कि देश में लागू लॉकडाउन की चुनौतियों के बाद भी कंपनी उन लोगों के लिये इंस्टॉलेशन की सुविधा यथाशीघ्र मुहैया कराने की कोशिश करेगी, जिन्हें एक जीबीपीएस एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर की जरूरत होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि घर से काम करने के लिये तेज और बिना बाधा के इंटरनेट का कितना महत्व है। यदि आपको एक जीबीपीएस एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर की जरूरत है, आप हमें यहां बताइये। लॉकडाउन के कारण हम भले ही चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, इसके बाद भी हम जल्द से जल्द इंस्टॉल कराने की कोशिश करेंगे।’’

विट्टल ने कहा कि कंपनी के कर्मचारी अपनी सुरक्षा का जोखिम उठाकर लगातार क्षेत्र में काम कर रहे हैं। कंपनी को ऐसे कर्मचारियों पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के कॉल सेंटर अभी कम लोगों के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में आईवीआर को मजबूत बनाया गया है। अब उपभोक्ता इसके माध्यम से रिचार्ज व भुगतान भी कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\