जरुरी जानकारी | चौतरफा लिवाली से निवेशक हुए मालामाल, एक ही दिन में पूंजी 16.15 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में एक कारोबारी सत्र की सर्वाधिक करीब चार प्रतिशत की जोरदार बढ़त होने से सोमवार को निवेशकों की संपत्ति में 16.15 लाख करोड़ रुपये का जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला।

नयी दिल्ली, 12 मई स्थानीय शेयर बाजार में एक कारोबारी सत्र की सर्वाधिक करीब चार प्रतिशत की जोरदार बढ़त होने से सोमवार को निवेशकों की संपत्ति में 16.15 लाख करोड़ रुपये का जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला।

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव कम करने के लिए शनिवार को सहमति बनने का शेयर बाजार ने दिल खोलकर स्वागत किया और किसी भी कारोबारी सत्र की सबसे अधिक बढ़त दर्ज की।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 2,975.43 अंक यानी 3.74 प्रतिशत उछलकर 82,429.90 अंक पर बंद हुआ जो सात महीने से अधिक का उच्चस्तर है।

व्यापक बाजार में स्मालकैप सूचकांक में 4.18 प्रतिशत और मझोली कंपनियों के मिडकैप सूचकांक में भी 3.85 प्रतिशत की जोरदार तेजी देखी गई।

इस चौतरफा तेजी से बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 16,15,275.19 करोड़ रुपये बढ़कर 4,32,56,125.65 करोड़ रुपये (5.05 लाख करोड़ डॉलर) हो गया।

बीएसई पर सूचीबद्ध 3,545 कंपनियों के शेयर बढ़कर बंद हुए जबकि 576 शेयरों में गिरावट रही और 133 अन्य अपरिवर्तित रहे।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\