SL vs IND: श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों का COVID-19 टेस्ट आया नेगेटिव, सोमवार को बायो बबल में प्रवेश करने की संभावना

सीनियर खिलाड़ियों कुसाल परेरा, दुष्मंत चमीरा और धनंजय डिसिल्वा सहित श्रीलंका की टीम में शामिल सभी खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले नवीनतम आरटी-पीसीआर परीक्षण में कोविड-19 नेगेटिव पाए गए हैं. ये परीक्षण श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कराए थे.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Instagram/officialslc)

कोलंबो, 11 जुलाई: सीनियर खिलाड़ियों कुसाल परेरा, दुष्मंत चमीरा और धनंजय डिसिल्वा सहित श्रीलंका की टीम में शामिल सभी खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले नवीनतम आरटी-पीसीआर परीक्षण में कोविड-19 नेगेटिव पाए गए हैं. ये परीक्षण श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कराए थे. अब उम्मीद है कि इन खिलाड़ियों को सोमवार को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो बबल) में प्रवेश की स्वीकृति दी जाएगी क्योंकि इन्होंने ब्रिटेन से आने के बाद एक हफ्ते का कड़ा पृथकवास पूरा कर लिया है. बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर और डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन के अलावा एक अन्य जैविक रूप से सुरक्षित माहौल का हिस्सा रहे खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद 13 जुलाई से शुरू हो रही श्रृंखला को अब पांच दिन बाद 18 जुलाई से खेला जाएगा.

एसएलसी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘सामान्यत: पॉजिटिव नतीजा आते ही हम इसकी घोषणा करते हैं। कल एक और दौर के आरटी-पीसीआर परीक्षण हुए थे और इनका नतीजा आज आना था. पॉजिटिव मामला होने पर ही हमें नतीजा भेजा जाता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें पॉजिटिव नतीजे की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, जो सामान्य तौर पर दोपहर तक मिल जाती है, माना जा सकता है कि सभी खिलाड़ी नेगेटिव पाए गए हैं.’’ जहां तक संशोधित ट्रेनिंग कार्यक्रम का सवाल है तो माना जा रहा है कि श्रीलंका की टीम यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास करेगी क्योंकि भारतीय टीम सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) ग्राउंड पर ट्रेनिंग कर रही है.

यह भी पढ़ें- SL vs IND: साल 2017 के बाद से श्रीलंका के 10वें कप्तान बनें Dasun Shanaka, देश के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज ने ऐसे ली चुटकी

सूत्र ने बताया, ‘‘अगर सब कुछ सही रहा तो ब्रिटेन से लौटे खिलाड़ी कड़े पृथकवास (कमरे में अलग थलग) से निकल जाएंगे और जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश करेंगे. नियमों के अनुसार परीक्षण (प्रत्येक तीसरे या पांचवें दिन) जारी रहने की उम्मीद है.’’ जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश के बाद खिलाड़ी कम से कम एक दूसरे के कमरों में जाकर एक दूसरे से मिल सकते हैं. साथ ही खिलाड़ी जिम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आउट ट्रेनिंग और नेट अभ्यास के भी अगले 48 घंटे में शुरू होने की उम्मीद है. ब्रिटेन से लौटने पर पॉजिटिव पाए गए फ्लावर और निरोशन के स्वास्थ्य के बारे में पूछने पर सूत्र ने कहा कि उनके स्वास्थ्य और चिकित्सा पैमानों में कोई गिरावट नहीं आई है.

सूत्र ने कहा, ‘‘ग्रांट और निरोशन नियमों के अनुसार अलग थलग किए गए हैं. दोनों में लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और वे दोनों ठीक हैं. जहां तक हमारी जानकारी है उनके स्वास्थ्य में कोई गिरावट नहीं आई है.’’ अधिकारी ने भरोसा जताया कि 18 जुलाई से शुरू होने वाली एक दिवसीय श्रृंखला से पहले अब और कोई अड़चन नहीं आएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड