खेल की खबरें | ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन : अश्विनी-सिक्की की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय महिला युगल जोड़ी शुक्रवार को यहां नीदरलैंड की सेलेना पीक और चेरील सीनेन से सीधे गेम में हारकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गयी।

बर्मिंघम, 19 मार्च अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय महिला युगल जोड़ी शुक्रवार को यहां नीदरलैंड की सेलेना पीक और चेरील सीनेन से सीधे गेम में हारकर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गयी।

विश्व में 30वें नंबर की भारतीय जोड़ी को 39 मिनट तक चले मैच में सेलेना और चेरील की 24वीं रैकिंग की जोड़ी से 22-24, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।

अश्विनी और सिक्की ने इससे पहले गुरुवार की रात को दूसरे दौर के मैच में गैब्रिएला स्टोइवा और स्टेफनी स्टोइवा की 13वीं रैंकिंग की बुल्गारियाई जोड़ी को 33 मिनट तक चले मैच में 21-17, 21-10 से हराया था।

पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की विश्व में 10वें नंबर की जोड़ी हालांकि डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स सकारुप रासमुसेन से 16-21, 21-11, 17-21 से हार गयी।

विश्व में 13वें नंबर की जोड़ी से यह उनकी लगातार दूसरी हार है। इससे पहले स्विस ओपन में भी उन्हें नीदरलैंड की जोड़ी से हार मिली थी।

पुरुष एकल में समीर वर्मा भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाये। उन्हें डेनमार्क के एंडर्स एंटोसेन ने 22-20, 21-10 से हराया।

ध्रुव कपिला और मेघना जक्कामपुडी की मिश्रित युगल जोड़ी भी डेनमार्क के निकलास नोहर और एमेली मेगलुंड से 19-21, 8-21 से हारकर बाहर हो गयी।

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू और युवा लक्ष्य सेन ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी