देश की खबरें | 'आप' के खिलाफ सभी षड्यंत्र नाकाम, हमारे साथ ईश्वर का आशीर्वाद : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) पर भगवान का आशीर्वाद बना हुआ है। यही वजह है कि हमारे खिलाफ सभी साजिशें विफल हो जाती हैं।

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) पर भगवान का आशीर्वाद बना हुआ है। यही वजह है कि हमारे खिलाफ सभी साजिशें विफल हो जाती हैं।

2018 में नौकरशाह पर कथित हमले से संबंधित एक मामले में केजरीवाल और उनके उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोप मुक्त किये जाने के खिलाफ पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश की याचिका को खारिज करने वाली दिल्ली की एक अदालत की रिपोर्ट को ट्विटर पर टैग करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान उनके साथ है।

उन्होंने ट्वीट में कहा ‘‘ईश्वर हमारे साथ है। भगवान का आशीर्वाद हम पर है। हमारे खिलाफ सभी षड्यंत्र नाकाम हो जाते हैं।’’

विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने मजिस्ट्रेट अदालत के निष्कर्षों को बरकरार रखा, जिनके आधार पर इस मामले में केजरीवाल, सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (आप) के अन्य विधायकों को आरोप मुक्त किया गया था।

प्रकाश ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए कहा था कि अदालत ने मामले में राजनेताओं को बरी करने के अपने फैसले में गलती की।

यह आपराधिक मामला 19 फरवरी, 2018 को केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर हुई बैठक के दौरान प्रकाश पर हुए कथित हमले से संबंधित है।

निचली अदालत ने इस मामले में केजरीवाल, सिसोदिया, और आप के अन्य विधायकों, राजेश ऋषि, नितिन त्यागी, प्रवीण कुमार, अजय दत्त, संजीव झा, ऋतुराज गोविंद, आदेश गुप्ता, मदन लाल और दिनेश मोहनिया को आरोप मुक्त कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\