देश की खबरें | सभी ‘ब्लॉगर’ और ‘यूट्यूबर’ रेलवे स्टशनों का न तो वीडियो बनाएं और ना ही फोटो खींचें : पूर्व रेलवे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी रेलवे ने सभी ‘ब्लॉगर’ और ‘यूट्यूबर’ से आग्रह किया है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उसके अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले स्टेशनों की ना तो विस्तृत फोटो खींचे और ना ही इनके वीडियो बनाएं।

कोलकाता, 27 मई पूर्वी रेलवे ने सभी ‘ब्लॉगर’ और ‘यूट्यूबर’ से आग्रह किया है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उसके अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले स्टेशनों की ना तो विस्तृत फोटो खींचे और ना ही इनके वीडियो बनाएं।

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी निगरानी बढ़ाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी महत्वपूर्ण स्टेशनों की विस्तृत तस्वीरें नहीं ले सके।

पूर्वी रेलवे के अधिकारियों की यह अपील हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म की तस्वीरें या वीडियो लेने पर प्रतिबंध लागू हैं। अब हमने देश भर में उभरती स्थितियों और सुरक्षा अलर्ट के साथ निगरानी बढ़ाने का फैसला किया है।’’

अधिकारी ने कहा कि कुछ ब्लॉगर या यूट्यूबर रेलवे स्टेशनों के ‘वीडियो ब्लॉग’ बनाने की कोशिश करते हैं, जो बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्शन और मंडलों में प्रतिबंध लागू हैं, लेकिन कुछ लोग दिशानिर्देशों का पालन नहीं करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा सभी ब्लॉगर और यूट्यूबर से अनुरोध है कि वे अब ऐसी गतिविधियां न करें। सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता, इसलिए यह पाबंदी जरूरी थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट